Saturday, August 31, 2013

The End of Season....with a promise to comeback

बारिश का पानी... बहता हुआ.. कलकल करता हुआ ... नन्ही नरम दूब पर से  गुजरते   हुए.
  प्रसन्न आल्हादित  शीतल स्वच्छ जल में दूब को जो अनुभूति होती है  निरंतरता की.. परिपूर्णता की म्रदुल स्पर्श की.... प्रेम की ...आशीर्वाद की 
 - मुझे भी महसूस   हो!   

 

Thursday, August 15, 2013

LOST

राह भूला हुआ
आगे चलने से,
डर रहा   
सोचता रहा
'कहीं गुम न हो जाऊं'

LOVE IS FOR EVER

Thursday, July 11, 2013

Music Sponsered by Him

मौन 
अव्यक्त संगीत है,
 सुन!
संगीत निरंतर चल रहा है,
थोडा मौन है,
कुछ कैद है -स्मृतियों में बसा है
-कौन सुन रहा है? सुनने का सुख तो नश्वर है. 
जो कुछ तुम बोलना चाहते हो वह बोला जा चुका है
-अतः मौन रहना ही  बेहतर है.

Wednesday, June 26, 2013

Rains

बादलो की देहरी पर खडी होकर, बादलों की फटन के झरोखों से  नभ सुंदरियां स्वर्ग से झाँख कर अपनी सांवली छटा दिखला   रही हैं. बादल धरा पर पाँव टिकाते टिकाते चल रहे हैं.

Sunday, June 9, 2013

Ecological Balance...!

कांटेदार पौधों को केवल इतना सींचो ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे